आज़मगढ़: राजेन्द्र स्मारक इण्टर कालेज सेठवल स्थित परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए मिला बिहार निवासी युवक
राजेन्द्र स्मारक इण्टर कालेज सेठवल थाना रानी की सराय के प्रधानाचार्य़ ने थाना पर लिखित तहरीर दिया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में रविवार को परीक्षा चल रही थी कि बायोमैट्रिक मिलान व आधार पर पर लगे फोटो का प्रवेश पत्र एवं उपस्थित पत्रक से मिलान किया गया तो फोटो सही नही मिला। राजेश कुमार यादव पुत्र सूर्यनरायन पता रौआही थाना अन्ध्रामठ जिला मधुबनी बिहार को पकड़ा गया।