सहरसा कोर्ट परिसर बना रील का अड्डा! अपराधियों के साथी ने कोर्ट के अंदर बनाया वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है।
सहरसा कोर्ट परिसर में एक युवक द्वारा रील बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक का आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संपर्क है और उसने कोर्ट परिसर के अंदर ही रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की।
कोर्ट जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह वीडियो बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि मामले में प्रशासन और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।