आज दिनांक 29.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में किसान पंजीकरण, दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं अन्य राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता श्री ललित भूषण रंजन, राजस्व प्रभारी मोहम्मद जफर हसन सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों ने भी भाग लिया।
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने अंचलवार लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए किसान पंजीकरण, दाखिल-खारिज वादों तथा जमाबंदी में त्रुटि सुधार के मामलों को निर्धारित समय-सीमा में निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए और पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि किसान पंजीकरण कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की महत्वपूर्ण आधारभूत प्रक्रिया है। कृषि विभाग के DBT पोर्टल पर पंजीकृत किसान ही विभिन्न ऑनलाइन कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए किसान पंजीकरण से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने तथा किसानों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने देने का निर्देश दिया। साथ ही राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित स्तर पर जवाबदेही तय करने की बात कही।
#IPRD
#DistrictAdministration
#BiharGovernment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Aug 29, 2026