चकराता के लालपुल के पास एक अनियंत्रित कार सड़क से करीब 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF चकराता टीम SI जयपाल सिंह के नेतृत्व में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंची।
विषम परिस्थितियों और दुर्गम रास्तों की परवाह न करते हुए, SDRF ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने बेहद कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार सभी 05 घायलों (3 पुरुष और 2 महिलाएं) को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए सभी नागरिकों को एम्बुलेंस के माध्यम से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #चकराता