नवादा: लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी आज नवादा पहुंचेंगे और अपने पार्टी के प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए मांगेंगे वोट
Nawada, Nawada | Apr 7, 2024 बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर अब एनडीए और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों गठबंधनों के नेता अब ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। तो प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। इसी के तहत प्रधानमंत्री आज रविवार को फिर बिहार के नवादा पहुंच रहे हैं। नवादा पहुंचकर प्रधानमंत्री नवादा में बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।