जलालाबाद: गंगा एक्सप्रेसवे पर स्पीड ब्रेकर से बाइक गिरने से महिला की मौत, बेटी की तेरहवीं में शामिल होने जा रही थी
जलालाबाद। बेटी की तेरहवीं में शामिल होने जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास बने स्पीड ब्रेकर पर हुआ। थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी राम नरेश पत्नी गुड्डी देवी के साथ बाइक से ग्राम लहरावल जा रहे थे। स्पीड ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.