एस्मा के बावजूद हड़ताल पर रहे चार समितियों के सचिव बर्खास्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। रबी सीजन में किसानों को खाद उपलब्ध कराने में बाधा डालने और एस्मा लागू होने के बावजूद हड़ताल पर रहने वाले चार सहकारी समितियों के सचिवों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक शिव कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को कई बार नोटिस जारी कर काम पर लौटने की अपील की गई थी, लेकिन इसके बावजूद वे वापस नहीं लौटे।
उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम 1965 की धारा 38 के तहत कार्रवाई करते हुए राजकुमार (सीकरी राजा समिति), चंद्र प्रकाश द्विवेदी (कैथेरी समिति), रविन्द्र कुमार यादव (जैसारीकला समिति) और राजकिशोर (जखा समिति) को बर्खास्त किया गया है।
अधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। पीसीएफ गोदामों, क्रय-विक्रय समितियों और सहकारी समितियों के माध्यम से उर्वरक का वितरण कराया
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026