डिंडौरी: कलेक्टर ने भाखा रैयत और झिलमिला गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण किया, जल संवर्धन का जायजा लिया
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने भाखा रैयत और झिलमिला गांव पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए जवाबदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए दरअसल जिला जनसंपर्क अधिकारी ने गुरुवार रात 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर ने जल संरक्षण आजिविका संवर्धन सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जानकारी ली ।