नावकोठी: नावकोठी पीएचसी में एएनएम की संयुक्त बैठक ,गर्मी के मौसम में होने वाले बीमारी के रोकथाम पर चर्चा
नावकोठी पीएचसी में एएनएम की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने किया। उन्होंने गर्मी में होने वाले विभिन्न प्रकार की बीमारी के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा कहा कि इस दौरान HSC आवश्यक दवा का भंडारण करना सुनिश्चित करें। टीकाकरण के रिपोर्टिंग आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।