गुमला: उपायुक्त ने पर्यटन विकास की दिशा में आंजन धाम का किया निरीक्षण
Gumla, Gumla | Sep 10, 2025 उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बुधवार को गुमला अंतर्गत स्थित आंजन धाम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां की विधि-व्यवस्था एवं व्यवस्थापन का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि आंजन धाम गुमला जिले का एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। यहां पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की लगातार आमद होती है।