गुमला: नाबालिक छात्रा को भगाने के मामले में करौंदी निवासी युवक पर गुमला थाने में प्राथमिकी दर्ज
Gumla, Gumla | Sep 9, 2025 गुमला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में करौंदी निवासी राजवीर नामक एक युवक पर गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि उसकी बेटी इंटर प्रथम वर्ष की छात्रा है। जो 14 अगस्त से गायब है। जिसकी काफी खोजबीन करने पर पता चला कि राजवीर नामक एक युवक उसे बहला फुसला कर कहीं ले गया है।