घाघरा: गुमला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घाघरा थाना के पास एंटी क्राइम वाहन जांच की गई
Ghaghra, Gumla | Sep 8, 2026 घाघरा थाना के मुख्य गेट के समीप पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देशानुसार पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। इस दरमियान कई दो चक्के वाहनों को रोक रोक कर हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से संबंधित कागजात की जांच की गई। इस क्रम में लगभग दो दर्जन से ऊपर दो चक्के वाहनों को जप्त किया।