गुना: बजरंगगढ़ रोड पर पुलिस ने की वाहन चेकिंग, 16 वाहनों पर ₹24000 का जुर्माना
Guna, Guna | Apr 20, 2026 गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में 20 अप्रैल को यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग की। बजरंगगढ़ रोड पर आरोन बस स्टैंड पर यात्री बसों में कई कमियां मिली, जयस्तम चौराहे पर दो पहिया तीन पहिया वाहनों में ओवरलोड सवारी यातायात नियमों का उल्लंघन मिला। 16 वाहनों पर कार्यवाही कर ₹24000 जुर्माना वसूल किया। यातायात नियमों का पालन करने हिदायत ओर चेतावनी दी।