कुलपहाड़: दिदवारा में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल, दो घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
शाम 7 बजे का मामला महोबकंठ थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर मार्ग पर दिदवारा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया।