संपतचक: सोना गोपालपुर में मां काली का पट खुला, बैंकॉक के वाट अरुण मंदिर की तर्ज पर बने मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
पटना। राजधानी पटना के सोना गोपालपुर में दीपावली के अवसर पर मां काली पूजा का आयोजन विधि-विधान के साथ किया गया। मां काली का पट खुलते ही प्रथम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां काली के दर्शन कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के अवसर पर 7 से 16 नवंबर तक दस दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कलाकारों द्वारा