पटना ग्रामीण: गांधी मैदान के गेट नंबर एक पर सुरक्षाकर्मियों और बीपीएससी अभ्यर्थियों के बीच घुसने को लेकर झड़प
BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कराने की मांग को लेकर रविवार की दोपहर 12:00 से ही अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान पहुंचने लगे हैं। वहीं,गांधी मैदान में घुसने को लेकर गेट नंबर एक पर सुरक्षा कर्मियों और बीपीएससी अभ्यर्थी के बीच जमकर तू तू मैं हुआ और झड़प हुई। वहीं, कुछ देर में जनसुरज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर भी गांधी मैदान पहुंचेंगे।