रूपवास: नगला काचैरा में गैस सिलेंडर में लगी आग, ग्रामीणों के प्रयास से बड़ा हादसा टला
रूपवास नगरपालिका परिक्षेत्र के नगला काचैरा में गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों के अथक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगला काचैरा निवासी सुरेश चाय बना रहा था, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई।