बीकानेर: जिला कलक्टर, डीआरएम व एसपी ने करणी स्टेडियम में योग दिवस की तैयारियों का लिया जायजा
21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के साथ डॉ. करणी सिंह स्टेडियम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने क