अधौरा: अधौरा में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय भवन के निर्माण को लेकर पदाधिकारी ने स्थल का किया निरीक्षण
Adhaura, Kaimur | May 29, 2025 अधौरा में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय भवन बनने को लेकर पदाधिकारी द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। गुरुवार को शिक्षा विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक 3 बजे जानकारी दिया गया कि शिक्षा विभाग के उप निदेशक दिनेश कुमार चौधरी एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। बताया गया कि अधौरा प्रखंड के 5 एकड़ भूमि पर महाविद्यालय बनेगा।