कटकमदाग: ललकी पोखर भराई मामले ने पकड़ा तूल, प्रशासन ने काम रुकवाया
कटकमदाग प्रखंड के बेस गांव स्थित वर्षों पुराने ललकी पोखर की भराई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। ग्रामीणों ने तालाब में मिट्टी भरकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत जिला प्रशासन से की है। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और शुक्रवार को एक बजे अंचल के अमीन उपेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल भराई कार्य रुकवा दिया है