गावां: बिजली कटौती पर पूर्व विधायक ने आंदोलन की चेतावनी दी
Gawan, Giridih | Apr 19, 2026 गावां प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों हो रही बिजली कटौती पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने आंदोलन कि चेतावनी दी है। उन्होंने फेसबुक पर लिख कर संबंधित विभाग को चेतावनी दी है। कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती पुनः शुरू हो गई है। आम जनता लो वोल्टेज से भी काफी परेशान हैं।