NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP बोली— "हमने कर दिखाया, लोकतंत्र की जीत हुई"
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
नई दिल्ली। देशभर में NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य, देश की एकता और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।
इस्तीफे के बाद आंदोलन का नेतृत्व कर रही Cockroach Janata Party (CJP) ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "हमने कर दिखाया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया।" पार्टी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "Cockroaches won, Democracy won" (कॉकरोच जीते, लोकतंत्र जीता)।
हालांकि CJP ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन यहीं समाप्त नहीं होगा। पार्टी का कहना है कि अभी उनकी अन्य प्रमुख मांगें भी लंबित हैं, जिनमें परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और आंदोलनकारियों से जुड़े मामलों पर कार्रवाई शामिल है।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में कहा कि उन्होंने शुरू से ही इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी ली और हमेशा छात्रों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
#DharmendraPradhan #JantarMantar #cjp #EducationMinister #boldobharat
Orai, Jalaun | Jul 25, 2026