देवली: श्री सांवरिया सेठ मंदिर देवली के भंडार में निकली चार लाख से अधिक की राशि
Deoli, Tonk | Sep 11, 2026 श्री सांवरिया सेठ मंदिर देवली के भंडार में निकली चार लाख से ऊपर की राशि श्री सांवरिया सेठ मंदिर देवली के मासिक भंडारे की गणना में 4 लाख 6354 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इसके साथ विभिन्न देशों के 13 नोट विदेशी मुद्रा तथा चांदी की बांसुरी, एक चांदी की माला और एक चांदी की चेन भी श्री सांवरिया सेठ मंदिर में भेंट पात्र में प्राप्त हुई।