सहजनवा: सहजनवा तहसील क्षेत्र के मुस्तफाबाद की महिला ने दो बच्चों संग पानी टंकी पर चढ़कर जमीन विवाद में न्याय की मांग की
गोरखपुर जनपद के सहजनवा तहसील क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी कृष्ण कांति सिंह रविवार को अपने दो बच्चों के साथ तहसील सदर परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं। मुस्तफाबाद की रहने वाली महिला ने जमीन विवाद में न्याय की मांग की। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह और चौकी प्रभारी घनश्याम ने महिला को समझाकर न्याय का भरोसा दिलाया।