चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान 4 डिब्बे जलकर खाक,,
पंजाब में शुक्रवार दोपहर अमृतसर-बंगाल कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में इंजन के साथ लगे 4 जनरल डिब्बे आ गए, जबकि 8 डिब्बे पटरी से उतर गए।
ट्रेन नंबर 12508 अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। हादसा फतेहगढ़ साहिब के साधुगढ़ और पटियाला के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ।
आग देखकर यात्रियों ने ट्रेन से छलांग लगा दी और जान बचाने के लिए खेतों की ओर भागे। रेलवे पुलिस के अनुसार, कोच के पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
#viralreels #viral #viralpost #PunjabNews #TrainFire #ViratVasundhara #KarmabhoomiExpress #facebookviral #IndianRailways #BreakingNews #Punjab