सादाबाद: सहपऊ कोतवाली परिसर में निकला खतरनाक सांप, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, जंतु रक्षक ने किया रेस्क्यू
सहपऊ कोतवाली परिसर में अचानक एक खतरनाक सांप निकल आया। सांप को देखते ही कोतवाली परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों ने जंतु रक्षक को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जंतु रक्षक मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू किया और सुरक्षित तरीके से उसे आबादी वाले इलाके से दूर जंगल में छोड़ दिया गया।