देवेंद्रनगर: ककरहटा पुल के एक्सपेंशन जॉइंट में खतरनाक गैप, हादसे का बढ़ा खतरा
सकरिया-गुनौर-डिघोरा मार्ग पर ककरहटा स्थित मिढ़सन नदी का करीब 20 वर्ष पुराना पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है। पुल के एक्सपेंशन जॉइंट में बड़ा गैप बन गया है, जबकि स्लैब भी क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। भारी और ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही से पुल पर दबाव बढ़ने की चिंता जताई जा रही है।