थाना जैतपुर स्थित नगला सुरई में सांप के काटने से 40 वर्षीय मजदूर सुरेश कुमार की मौत हो गई। बुधवार सुबह तड़के करीब 3 बजे सोते समय उनके हाथ की उंगली में सांप ने काट लिया था। परिजनों ने पहले गांव में ही झाड़-फूंक करवाई, जिससे हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में उन्हें सीएचसी जैतपुर से सैफई रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टर