कोलायत: दियातरा में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी
दियातरा जीएसएस के आगे ग्रामीणों ने बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने लाखोलाई फीडर से जुड़ी ढाणियों में घरेलू बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार लाखोलाई फीडर से जुड़ी करीब 30–35 ढाणियों में घरेलू बिजली आपूर्ति कम है