सुजानगढ़: सुजानगढ़ में कुल मतदान 68.38% रहा, मतदाताओं में उत्साह देखा गया
सुजानगढ़। राजस्थान पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे और अंतिम चरण में शनिवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हुआ। सुबह 10 बजे तक 14.60%, दोपहर 1 बजे तक 37.11% और दोपहर 3 बजे तक 52.94% मतदान हुआ। शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने तक कुल 68.38% मतदान दर्ज किया गया।