कामां: कामां पुलिस ने 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, 4 मोबाइल भी जब्त किए
कामां। पुलिस ने ऑपरेशन काउंटडाउन के तहत कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंगरावली पुलिया के पास से आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त चार एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।