लखीसराय: संग्रामपुर गांव की एक महिला की बाइक से गिरकर हुई मौत
चानन थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव की रहने वाली एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई.मृतका की पहचान संग्रामपुर गांव के रहने वाले सदानंद ठाकुर की पत्नी 34 वर्षीय सविता देवी के रूप में हुई. शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम महिला बाइक से गिरकर जख्मी हो गई.शनिवार की पूर्वाहन सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.