कानपुर: कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री ने वर्तमान महामंत्री पर साधा निशाना
कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे वर्तमान महामंत्री अमित कुमार सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष और उनकी छवि धूमिल करने के लिए क्लीन चिट मिलने के बावजूद भी उनको कानपुर बार एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि, वह मानहानि का दावा करेंगे।