कानपुर: रेल बाजार में युवक के साथ सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला ने ₹15 लाख की ठगी की, मुकदमा दर्ज
रेल बाजार के मीरपुर कैंट में रहने वाले युवक की बेटियों की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर भोपाल निवासी एक महिला और उसके साथियों ने 15 लाख की ठगी को अंजाम दिया। पैसा वापस मांगने पर धमकी दी और घर से धक्का मारकर निकाल दिया। रेल बाजार थाना प्रभारी ने शुक्रवार 3:00 बजे बताया कि,आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।