कानपुर: 600 शिक्षकों को डिबार किए जाने के मामले में शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा ज्ञापन
कानपुर विश्वविद्यालय, कानपुर की ओर से 600 शिक्षकों को डीबार किए जाने के मामले में शिक्षक नेता आगे आए हैं। कानपुर विश्वविद्यालय स्ववित्त पोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव एवं महामंत्री डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने शुक्रवार 3:30 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति एवं महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है।