कानपुर: चकरी में विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर दी अपनी जान, सगी बहन ने सौतेली मां पर लगाए गंभीर आरोप
चकेरी कोयला नगर में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। चकेरी थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। मृतक की बहन ने अपनी सौतेली मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मां ने मेरी बहन की शादी नहीं, बल्कि शादी के नाम पर उसे बेचा था। थाना प्रभारी ने शुक्रवार 1 बजे बताया कि,बहन के आरोप के आधार पर मामले की है जांच शुरू कर दी है।