Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
kullutimes
कुल्लू लाइव - भादो 20 के अवसर पर संगम स्थल जिया पर देवी देवता भी पहुंचे स्नान करने आज के दिन का है विशेष महत्व।
Kullu, Kullu
| Sep 5, 2026
MORE NEWS
दिशा बैठक में कंगना रनौत की अधिकारियों को कड़ी फटकार बोलीं- बैठकें औपचारिकता नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए काम
Kullu, Kullu | Sep 5, 2026
जिला लाहुल स्पीति के लाहुल उपमंडल के करपट गाँव के ग्रामीण अपनी मेहनत से उगाई फसलों को नाव बना कर नदी पार करने को मज़बूर, ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि जल्द उनके इस समस्या का हल निकाला जाए ताकि लोगों को समय रहते उचित सुविधा मिले , गौर रहे कुछ दिनों पहले म्याड घाटी के करपट नाले में आई बाढ़ के कारण सडक पुरी तरह कट गया था, जिसके कारण सड़क पानी में डूबा हुआ है। Kullu Times
Kullu, Kullu | Sep 5, 2026
कुल्लू लाइव - भादो 20 के अवसर पर संगम स्थल जिया में स्न्नान करने पहुंच रहे श्रद्धालु।
Kullu, Kullu | Sep 5, 2026
उपायुक्त के सामने दिशा की बैठक में भड़की सांसद कंगना रनोत, ऑफिस में बैठ कर करते हो "हाहाहा " 11 करोड़ के फण्ड का आधा भी खर्च नहीं हुआ। Kullu Times
Kullu, Kullu | Sep 5, 2026
शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों ने वृक्षारोपण कर दी मिसाल वनविभाग के सौजन्य एवं श्री व्यास सँस्कृत महाविद्यालय रघुननाथपुर कुल्लू के संयुक्त तत्वाधान द्वारा माता के चरण मठ क्षेत्र में किया गया भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम Kullu Times जिला कुल्लू के मठ क्षेत्र में, दिनांक 05/09/2026 पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर छात्र संघ पंचायत सदस्य एवं वन विभाग द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत मठ स्थान मे 100 से अधिक पौधे लगाए गए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से लड़ना है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व भाषा अधिकारी सीता राम कुल्लू एवं पूर्व वन आधीक्षक सुनील शास्त्री तथा वन रक्षक थर्वीर एवं महाविद्यालय के निदेशक डॉ० ओम कुमार शर्मा द्वारा पहला पौधा लगाकर की गई। साथ ही सारी बीट के वन रक्षक (फारेस्ट गार्ड) थरवीर ने बच्चों को वन सम्पदा के पर्यावरण में लाभ एवं जीवन में महत्व को लेकर एवं पौधा रोपण से पूर्व वर्ती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया , कि कितना गढा बनाएं, किंतना दवाएं ,पॉलीथिन पूरा निकाल कर एक जगह इकठ्ठे करके पर्यावरण को स्वच्छ रखने की सलाह दी। इस अभियान में देवदार, पीपल, और खुमानी जैसे छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। महाविद्यालय के छात्रों तथा अध्यापकों के साथ-साथ वन बिभाग के अधिकारीयों एवं पूर्व भाषा अधिकारी, ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था सहित पंचायती सदस्यों ने पौधों की नियमित सिंचाई और सुरक्षा (ट्री-गार्ड) की जिम्मेदारी भी ली। सीता राम पूर्व भाषा अधिकारी एवं पूर्व वन अधीक्षक सुनील शास्त्री ने शास्त्रों में लिखे वाक्यों से भी छात्रों का मनोबल बढ़ाया । एवं मत्स्यपुराण में उधृत वृक्ष रोपण महिमा का वर्णन करते हुए कहा दशकूपसमा वापी दशवापीसमं हृदः। दशह्रदसमः पुत्रो दशपुत्रसमो द्रुमः॥ अर्थ दस कुओं के बराबर एक बावड़ी (बड़ा कुआं) होती है, दस बावड़ियों के बराबर एक तालाब होता है, दस तालाबों के बराबर एक योग्य पुत्र होता है और दस पुत्रों के समान एक वृक्ष होता है (अर्थात एक वृक्ष का पुण्य दस पुत्रों से भी बढ़कर होता है)। "पेड़ मानव जीवन के प्राण हैं ,प्राणवायु के संचारक हैं | वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण को का जा सके इसके लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र सबसे प्रभावी उपाय है। हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।"श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय के निदेशक \संस्थापक डा. ओम कुमार शर्मा व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर ने सभी गण्यमान्य स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी इस तरह के पर्यावरण अनुकूल कार्य जारी रखेगी।
Kullu, Kullu | Sep 5, 2026
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेस राम आज़ाद पत्रकार वार्ता लाइव। Kullu Times
Kullu, Kullu | Sep 5, 2026
एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय केलांग में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प Kullu Times पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय केलांग में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के सहयोग से विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में देवदार के लगभग 30 पौधे रोपे गए। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य युद्धवीर सिंह , शिक्षकों, अभिभावकों तथा वन विभाग के कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। सभी ने मिलकर पौधे रोपे और प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। 'एक पेड़ माँ के नाम' पहल के माध्यम से जहाँ एक ओर माताओं के प्रति सम्मान प्रकट किया गया, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों और समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। वन विभाग के कर्मचारियों का इस अभियान में विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने पौधों की उपलब्धता और वैज्ञानिक तरीके से रोपण में बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। यह आयोजन न केवल विद्यालय परिसर को सुंदर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम रहा, बल्कि इसने सभी सहभागियों के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को भी सुदृढ़ किया।
Kullu, Kullu | Sep 5, 2026
भादो 20 के अवसर पर संगम स्थल जिया पर देवी देवता भी पहुंचे स्नान करने ।।
Kullu, Kullu | Sep 5, 2026