एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय केलांग में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Kullu Times
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय केलांग में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के सहयोग से विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में देवदार के लगभग 30 पौधे रोपे गए। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य युद्धवीर सिंह , शिक्षकों, अभिभावकों तथा वन विभाग के कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। सभी ने मिलकर पौधे रोपे और प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। 'एक पेड़ माँ के नाम' पहल के माध्यम से जहाँ एक ओर माताओं के प्रति सम्मान प्रकट किया गया, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों और समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। वन विभाग के कर्मचारियों का इस अभियान में विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने पौधों की उपलब्धता और वैज्ञानिक तरीके से रोपण में बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। यह आयोजन न केवल विद्यालय परिसर को सुंदर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम रहा, बल्कि इसने सभी सहभागियों के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को भी सुदृढ़ किया।
Kullu, Kullu | Sep 5, 2026