मेदिनीनगर (डालटनगंज): दुबियाखाड़ राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला परिसर में फ्लाईओवर के अतिरिक्त आठ पाया बढ़ाने की पलामू सांसद से मांग की गई
राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो एवं भरदुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पलामू सांसद विष्णुदयाल राम के मेदिनीननगर स्थित आवास पर सोमवार शाम 6 बजे औपचारिक मुलाकात की गयी। इस क्रम में राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला परिसर दुबियाखाड़ में एनएच 39 पर फ्लाईओभर के अतिरिक्त आठ पाया बढ़ाने के लिए आग्रह करते हुए मांग पत्र सौंपा गया।