मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में वाहन जांच को लेकर हर दिन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार शाम 5 बजे तक रेड़मा चौक पर चार एवं दो पहिया वाहनों की जांच की गयी। इस क्रम में 39539 रूपए फाइन वसूले गये। कई दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट, बगैर लाइसेंस आदि के पाये गए। शराब पीकर वाहन चलाते चालकों को पकड़ा गया। जांच टीम में यातायात प्रभारी समाल अहमद शामिल थे।