मेदिनीनगर से 22 साल की लड़की को भगा ले जाने का आरोपी बिहार के 32 साल के मो. एहरार राही पिता अब्दुल खालिक को गिरफ्तार कर सोमवार शाम 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एहरार ने सोशल मीडिया से यहां की युवती से दोस्ती कर उसे बहला फुसलाकर गलत नियत से भगा ले गया था। इस संबंध में शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।