मेदिनीनगर (डालटनगंज): कुरमी महासभा पलामू के अध्यक्ष बने प्रदीप सिंह, बारालोटा में समाज की बैठक में चुनाव से हुआ निर्णय
मेदिनीनगर के बारालोटा स्थित डा. जगनारायण पटेल के आवास पर सोमवार दोपहर 3 बजे झारखंड कुरमी महासभा पलामू जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से प्रदीप सिंह को कुरमी महासभा पलामू का जिलाध्यक्ष चुना गया। शंभू प्रसाद सिंह को महासचिव और संजय सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पर्यवेक्षक के रूप में महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो उपस्थित थे।