मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में गर्मी के कारण खराब जलमीनार और चापाकलों की स्थिति जानने पदाधिकारी गांव-गांव पहुंच रहे हैं, मरम्मत का काम शुरू
गर्मी के मद्देजर जिले में जल संकट दूर करने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन के निदेश पर प्रखंडों में बीडीओ तथा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय हो गये हैं। गांव-गांव भ्रमण खराब चापाकल,नलकूपों एवं जलमीनारों की स्थिति जानने के प्रयास में जुट गए हैं। खराब जलमीनार एवं चपकालों की स्थिति जानकर उसकी सूची तैयार करते हुए मरम्मत करने की पहल की।