मेदिनीनगर (डालटनगंज): कजरुकला के ललन राम और उनके पुत्र को एक साल बाद भी जमीन और आवास नहीं मिला, झारखंड क्रांति मंच ने जताई नाराजगी
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने सोमवार पूर्वाह्न 10 बजे मेदिनीनगर में एक प्रेस बयान जारी कर पलामू जिले के पांडू के कजरुकला के ललन राम व उनके पुत्र को जमीन व आवास नहीं मिलने के मामले की निंदना की है। कहा है कि प्रभावित परिवार को अबुआ आवास और जमीन दिलाने का आश्वासन दिया गया था। एक वर्ष बाद स्थिति ज्यों की त्यों है।