बाह: पिनाहट में सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया, योजनाओं की प्रगति जानी
आगरा के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अमित कुमार ने रविवार को पिनाहट ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चल रहे विकास कार्यों व विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। सीडीओ ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के कामकाज की प्रगति के बारे में भी पूछताछ की। खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया