हसपुरा: विषैला सांप काटने से किसान की हालत हुई गंभीर, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए किया बाहर रेफर
हसपुरा शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में बुधवार को विषैला सांप काटे मरीज को भर्ती कराया गया। मरीज दाउदनगर प्रखंड के किसान कनाप गांव निवासी 60 वर्षीय राम औतार यादव है। बताया जाता है की राम औतार यादव अपने धान के फसल में खाद का छिड़काव करने गए थे।जहां उन्हें विषैला सांप काट दिया।