कुशलगढ़: कुशलगढ़ में भाजपा की विशाल सभा, 20 वार्डों में कमल का दावा, कांग्रेस छोड़कर पिंटू पंड्या भी हुए भाजपाई
नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने बुधवार को पीपली चौराहे पर विशाल आमसभा आयोजित कर चुनावी शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने सभी 20 वार्डों में जीत और लगातार तीसरी बार पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से सभी 20 वार्डों में