मेजा: उल्दा गांव में ग्राम पंचायत सचिवालय की जर्जर स्थिति पर उठे सवाल
Meja, Allahabad | Apr 22, 2026 मांडा क्षेत्र के उल्दा ग्राम सभा में बना ग्राम पंचायत सचिवालय जर्जर हालत में पहुंच गया है। भवन की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं और छत भी क्षतिग्रस्त नजर आ रही है, जिससे कभी भी हादसे की आशंका बनी रहती है। आज बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते कुछ ही समय में भवन की स्थिति खराब हो गई।