रामनगर के सगौनी में बच्चा करण सिंह साइकिल चला रहा था । तभी बेलगाम कार सायकल को जोरदार ठोकर मार दी । एक्सीडेंट में सायकल सवार बच्चा करण सड़क पर गिर गया और गंभीर घायल हो गया । परिजन घायल कारण को रामनगर अस्पताल ले गए जहां से गुरुवार सुबह 10 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।