विदिशा: सुआखेड़ी, बेतवा पुल के पास शराब से भरे ट्रक ने कार को टक्कर मारी, चालक ट्रक को थाने ले गया
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाइवे वायपास रोड पर बेतवा नदी के पुल के पास शनिवार शाम 5 बजे के लगभग भोपाल की ओर से आ रहे ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। कार चालक योगेश वाजपेयी अहमदपुर चौराहे से सांची की ओर जा रहे थे। योगेश ने बताया कि उन्होंने पहले ही रोक लिया उसके बाद भी ट्रक ने उनकी कर को टक्कर मार दी बाद में खुद ट्रक चला कर डायल 112 की मदद से थाने पहुंचे।